उरई, नवम्बर 16 -- उरई। मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में मरीजों की इलाज के लिए कतारें लग रही हैं। त्वचा और लिवर के मरीजों की अस्पतालों में भरमार है। 1783 मरीजों की जांच के बाद उन्हें अस्पतालों में इलाज मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके भिटौरिया के निर्देशन में रविवार को जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 39 चिकित्सको तथा 167 पैरामेडिकल स्टाफ ने 813 पुरूषो तथा 693 महिलाओं तथा 273 बच्चों सहित 1783 रोगियों का परीक्षण किया। अस्पतालों में मिले बुखार के सस्पेक्ट 27 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 21 हेपेटाइटिस की जांच की। 29 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 66 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया। वहीं गंभीर हालत में मिले 9 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केन्द्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.