संतकबीरनगर, नवम्बर 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बदलते मौसम के बीच बच्चे निमोनिया की गिरफ्त में आ जा रहे हैं। बीमार बच्चे अस्पताल आ रहे हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। कमजोर प्रतिरक्षण प्रणाली वाले बच्चे इस बीमारी की गिरफ्त में जल्दी आ जाते हैं। छोटे बच्चे इस बीमारी के चपेट में आ रहे हैं और अस्पताल में आने वाले बच्चों को ओपीडी से लेकर इंडोर तक में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस बीमारी में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होती है। सांस लेते समय या खाँसते समय सीने में दर्द महसूस होता है। खांसी में अक्सर बलगम भी निकल आते हैं। बच्चों को थकान के साथ-साथ बुखार, पसीना होने व कंपकंपी वाली ठंड लगने के भी लक्षण आते हैं। बच्चों में सांस लेने में दिक़्क़त आने के साथ साथ मतली, उल्टी के भी लक्षण आते हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.