रामगढ़, जून 28 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के बाद भी टंडहन खेती नहीं के बराबर लगे हैं। किंतु अब हो रहे बारिश के कारण किसान मकई की बुआई करने में जुट गए हैं। साथ ही धान के बिछड़े लगाने के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। पतरातू क्षेत्र के कुछ किसान बिछड़े भी लगा रहे हैं। जबकि खेतों में किसान बरसाती फसल गोड़ा, गुंदली, उड़द और बरई अभी तक नहीं लगा पाए हैं। किसान बताते हैं कि माह जून अंतिम सप्ताह पहुंच गया है। धान के बीचड़ा के लिए उपयुक्त वर्षा हुई है। जिसके कारण धान के बीचड़े के लिए धान की छिटाई हो पा रहा है। किसान खेती के लिए कमर कस चुके हैं। किसान हल बैल और ट्रेक्टर से खेतों की जुताई आदि में लगे हुए हैं। खेतों में मकई और बिचड़ा आदि के लिए खेत तैयार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.