गंगापार, फरवरी 6 -- बदलते मौसम का गेहूं की पैदावार पर असर पड सकता है। वहीं इस वर्ष ठंड कम होने से सरसों की पैदावार अच्छी होने की संभावना से किसानों की उम्मीदें बनी हुई है। मौसम का मिजाज किसानों के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। ठंड - अपेक्षाकृत कम पड़ने और हाल ही में बदले मौसम के कारण गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर सरसों की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल साबित हो सकता है, जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि, इस बार ठंड देर से आई और जल्दी चली गई, जिससे गेहूं की फसल को पर्याप्त ठंड नहीं मिल पाई। गेहूं की फसलों में लगी बालियां पतली होने पर पैदावार कम होने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, गेहूं की अच्छी बढ़त के लिए ठंड का एक निश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.