समस्तीपुर, जून 1 -- ताजपुर। ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को मोरवा विधायक रणविजय साहू, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ कुमार समर्पण एवं जिला कृषि कार्यालय से आए गंगेश चौधरी परियोजना निदेशक आत्मा समस्तीपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित उद्घाटन किया। संचालन तकनीकी प्रबंधक मारूत नंदन शुक्ला ने किया। विधायक रणविजय साहू ने किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी के लिए लगने वाले किसान चौपाल के कार्यक्रम पर विशेष जोर देते हुए आगामी दो जून से आयोजित होने वाले किसान चौपाल के रूपरेखा के बारे में बताने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.