हाथरस, जुलाई 25 -- हाथरस। बारिश के दिनों में मौसम में परिवर्तन की वजह से लोगों की सेहत पर असर होना शुरू हो गया है। बारिश के बाद अचानक बढ़ी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह से ही सरकारी व निजी चिकित्सक के यहो मरीजों की लंबी लंबी कतारें लग जाती है। ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप चिकित्सक चांदी काट रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते एक सप्ताह में बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। सरकारी अस्पतालों में सुबह से ही ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। बगला संयुक्त जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में करीब एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.