हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस। पल-पल बदला मौसम का मिजाज लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। यहीं बदलता मौसम लोगों को बीमारी बांट रहा है। जिसके चलते शहर के बागला संयुक्त जिला में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को खुले बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1700 से अधिक मरीज पहुंचे। जिसमें अधिकांश मरीज वायरल, सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस संबंधी बीमारी के शामिल रहे। सोमवार की सुबह आसमान में घने कोहरे की चादर और प्रचंड शीतलहर का प्रकोप होने के बाद भी सुबह आठ बजे से ही शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों की लाइन लग गई। दिन चढ़ने के साथ यह लाइन लंबी होती गई। पर्चा बनवाने के लिए काफी ल...