अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। इन्वेस्ट यूपी के तहत अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के तहत जिले के इंफ्रा सेक्टर में 3303 करोड़ का निवेश हुआ है। जबकि प्राधिकरण के लिए दो हजार करोड़ का टारगेट निर्धारित किया गया था। एनसीआर सहित कुल 24 निवेशकों ने करार करते हुए निवेश किया है। जिसमें सबसे ज्यादा अक्तावा इंफ्रा ने 600 करोड़ का निवेश किया था। इन्वेस्ट यूपी के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य से बढ़कर एडीए को निवेश मिला है। कुल 24 निवेश हाउसिंग सेक्टर के लिए हुए हैं। यह सभी निवेशक जिले में जल्द ही अलग-अलग परियोजनाएं शुरू करेंगे। वहीं कई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन की हाउसिंग सेक्टर की योजनाओं व मानचित्र संबंधी प्रक्रिया सुगम होने के चलते अब बाहरी निवेशकों ...