श्रीनगर, जून 25 -- ऋषिकेश से गोविन्दघाट जा रहा एक ट्रक बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा श्रीनगर के समीप चमधार डूंगरीपंथ क्षेत्र में सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। चौकी प्रभारी कलियासौड़ विजय सैलानी ने बताया कि लंगर का सामान लेकर पंजाब से गोविन्द घाट जा रहा यात्रियों का ट्रक डूंगरीपंथ के पास दीवार पर टकरा गया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक सवार हेल्पर जोगेंद्र सिंह पुत्र पंजाब राम, ग्राम शिकार, जिला गुरदासपुर पंजाब, उम्र 55 वर्ष की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। चालक ने ब्रेक फेल होना दुर्घटना का कारण बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.