चमोली, मई 2 -- चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने संयुक्त रूप से 6 बाइकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक्सिस बैंक द्वारा अपने सीएसआर फण्ड के माध्यम से जिला प्रशासन को 6 मोटर साइकिलें उपलब्ध करायी गयी I चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट एवं 25 मई को हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने हैं जिसमें देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था में कई बार व्यवधान उत्पन्न होता है। जिस कारण पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पुलिस बल को जनपद के बार्डर से धाम तक यातायात के सफल संचालन हेतु विभिन्न चैक पोस्टों/डेंजर जोन/स्लाडिंग जोन पर तैनात किया गया है। फिर भी एक थाने से दूसरे थाने के मध्य अधिक दूरी होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.