चमोली, अगस्त 18 -- बदरीनाथ मास्टर प्लान और प्राधिकरण के खिलाफ जन आक्रोश दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। सोमवार को आंदोलन के 15वें दिन माणा, बामणी, लामबगड़, गोविंदघाट, पड़ा पंचायत सहित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। बदरीनाथ में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होटल, रेस्टोरेंट, प्रसाद की दुकानें बंद रखकर व्यापारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। सोमवार को संयुक्त बद्रीश समिति के बैनर तले बदरीनाथ के साकेत तिराहे तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मास्टर प्लान वापस लो जैसे नारों के साथ माहौल को आंदोलित कर दिया। इस दौरान अशोक टोड़रिया, अक्षय मेहता और दीपक राणा ने सिर मुंडवाकर अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराया। होटल एसोसिएशन, व्यापारी संगठन, स्थानीय पंचायतें और तीर्थ पुरोहित संगठनों ने मिलकर बदरीनाथ बंद का आह्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.