चमोली, जुलाई 13 -- ऑपरेशन "कालनेमि" बदरीनाथ में भी शुरू हो गया है। सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी स्थानों और धार्मिक स्थलों पर फर्जी साधु-बाबाओं की पहचान व सत्यापन की कार्रवाई के तहत बदरीनाथ में भी आपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वहां मौजूद संदिग्ध बाबाओं को थाने लाया गया है। जिनसे पूछताछ की गई एवं उनके पहचान पत्र व दस्तावेजों की गहन जांच की गई। बताया कि कार्रवाई श्रद्धालुओं की सुरक्षा, धार्मिक आस्था की रक्षा तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए की जा रही है। पुलिस द्वारा सतत सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, ठगी अथवा धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जा सके। बताया अभी तक किसी अवांछित व्यक्ति की पहचान नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.