रिषिकेष, अगस्त 31 -- बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के विरोध में चारधाम तीर्थ-पुरोहित एवं हक-हकूकधारी महापंचायत मुखर हो गई है। उन्होंने सरकार पर धाम क्षेत्र के पौराणिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ तथा स्थानीय कारोबारियों के हकों की भी अनदेखी का करने का आरोप सरकार पर लगाया है। शीघ्र ही महापंचायत की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। रविवार को हरिद्वार रोड स्थित भगवान आश्रम में आयोजित बैठक में महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने कहा कि मास्टर प्लान की आड़ में सरकार मनमानी कर रही है। बदरीनाथ क्षेत्र एक टापू बसा है। वर्ष 1976 में यूपी शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने एनडी तिवारी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कमेटी ने स्पष्ट बताया था कि यह क्षेत्र टापू पर बसा है, जिसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.