गुड़गांव, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारी वाहनों का बदरपुर बॉर्डर से सोमवार दोपहर दो बजे तक दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर रविवार को जांच अभियान चलाया। शहर में डेढ़ हजार से भी अधिक पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहेंगे। भारी वाहनों को रोकने के लिए बदरपुर बॉर्डर पर नाकों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सूरजकुंड गोलचक्कर, हाईवे का जेसीबी कट, सीकरी बॉर्डर, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे मीठापुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, मांगर सड़क पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं, पलवल से दिल्ली जाने वाले यात्री केजीपी एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से निकाला जाएगा। इन दोनों एक्सप्रेसवे पर वाहनों के दिल्ली आने-जाने पर कोई रोक-टोक नहीं है। फरीदाबाद के भारी वाहन भी मौजपुर से केजीपी एक्सप्रेसवे पर पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.