उन्नाव, फरवरी 18 -- अचलगंज। अचलगंज पुरवा मार्ग स्थित अचलगंज रेलवे क्रासिंग से दो किलोमीटर की दूरी पर मंगलवार देर रात कार सवार बदमाशों ने लोडर रोक लिया। उसके बाद चालक का मोबाइल व लोडर की चाभी छीन कर उसे अपनी कार में बिठा लिया। देर रात बदमाश उसके हाथ पैर बांध कर गंगाघाट थाना क्षेत्र के पोनी मार्ग किनारे फेंक कर भाग निकले थे। सुबह दूधिए की मदद से पीड़ित चालक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ दूरी पर लोडर खड़ी मिली, मगर रनिया से रिफाइंड के दो सौ टीन लाद कर सलवन रायबरेली जा रहा माल गायब था। सूचना पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर ने चालक को लेकर थाने पहुंच मामले की जानकारी दी है। जांच में जुटे सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि पुलिस ने माल बरामद कर लिया। लूट की वारदात से इंकार करते हुए चालक व आरोपितों की मिलीभगत लग रही है। छानबीन के बाद खुलासा किया जाएगा। मौरावां थाना...