नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सराय रोहिल्ला इलाके में गुरुवार रात हत्या के प्रयास में शामिल बदमाश ने हेडकांस्टेबल पर पेपर कटर से हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने गए थे। हमले के दौरान घायल पुलिसकर्मी ने आरोपी को दबोच लिया। करोल बाग इलाके में बुधवार को आरोपी मुकेश ने राजू पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। हेडकांस्टेबल अरविंद कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी मुकेश की पहचान की। इस बीच सूचना मिली कि आरोपी सराय रोहिल्ला इलाके में छिपा है। हेडकांस्टेबल अरविंद कुमार ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी मुकेश ने पेपर कटर से हमला कर दिया। हमले में घायल अरविंद ने टीम के साथ मिलकर आरोपी को दबोच लिया। एसआई सचिन जायसवाल की टीम ने मुकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.