लखनऊ, सितम्बर 22 -- सुशांत गोल्फ सिटी के सावित्री नगर में बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला की चेन पर झपट्टा मार दिया। चेन बचाने के लिए महिला बदमाशों से भिड़ गई। छीना झपटी में चेन टूट गई। बदमाश आधी चेन लूटकर भाग गए। तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सावित्री नगर सेवई निवासी अनिल तिवारी के मुताबिक पत्नी बबीता तिवारी आठ सितंबर को बाजार गई थी। शाम को वह दूध लेकर घर लौट रही थीं। घर से कुछ दूर पहले पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके बगल में बाइक लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठा बदमाश गले पर झपट्टा मारकर चेन खींचने लगा। बबीता ने दोनों हाथ से चेन पकड़ ली। चेन बचाने के लिए बबीता चीख पुकार मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। छीनाझपटी में चेन टूट गई। चीख पुकार पर आसपास के लोग जब तक जुटते, बदमाश आधी च...