रुडकी, दिसम्बर 24 -- लक्सर में गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मारने के पीछे बदमाशों की आपसी दुश्मनी नजर आ रही है। घटना का पहले से अंदेशा होने के कारण पुलिस भी काफी सतर्क थी। फिर भी बदमाश दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस घटना के बाद बदमाशों में आपसी गैंगवार छिड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। गैंगस्टर विनय त्यागी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के छपार कस्बे का रहने वाला है। लंबे समय से उसका परिवार जागृति विहार, मेरठ में रहता है। करीब दो दशक पहले विनय ने छपार में ही एक हत्या करके अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसमें पुलिस ने उसे जेल भेजा, तो वहां सुधरने के बजाय वह और बड़े खलीफाओं के संपर्क में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...