कौशाम्बी, सितम्बर 12 -- संदीपन घाट थाने के जोत खातून मजरा मोहनापुर गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग की। इससे हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घटना में फायर के निशान दरवाजे पर मिले हैं। कुछ गोलियां के निशान घर की दीवारों पर भी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जोत खातून मजरा मोहनापुर गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र होरी लाल सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि गुरुवार रात वह परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था। आधी रात में अज्ञात बदमाश उसके घर के बाहर पहुंचे और गाली गलौच कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। शोर मचाने पर बदमाश फरार हुए। सुभाष के अनुसार घटना में फायर के निशान दरवाजे और दीवार पर मिले हैं। उसने आरोप लगाया है कि जिन लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.