मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। तुर्की थाने के मधौल मठ के समीप न्यू बाईपास पर बुधवार को बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर आईटीआई के छात्र की बाइक लूट ली। एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले को लेकर गायघाट थाने के सुस्ता निवासी छात्र शिबू ने तुर्की थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मधौल स्थित आईटीआई से क्लास कर बाइक से घर लौट रहा था। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शौच करने चला गया। वहां से आने के बाद बाइक स्टार्ट कर जाने लगा। इसी बीच बाइक सवार बदमाश आ धमके। बाइक की चाभी मांगने लगे। विरोध करने पर हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। इसके बाद बाइक लेकर भाग गया। तुर्की प्रभारी संदीप कुमार महतो ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...