मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- साहेबगंज, हिसं। सेमरा नन्हकार गांव के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंसकर्मी की बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने मामले की छानबीन की। वहीं, फाइनेंसकर्मी पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया पिपरा निवासी सुरेश बैठा के पुत्र सुमित कुमार रजक से घटना की जानकारी ली। सुमित ने पुलिस को बताया कि वह फाइनेंस कंपनी की साहेबगंज शाखा में बतौर फील्ड ऑफिसर कार्यरत है। धरहारा गांव में ग्रुप मीटिंग कर कार्यालय जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कुछ दूर से पीछा करते आया और ओवरटेक कर रोकवा लिया। इसके बाद हथियार दिखाकर बाइक लूटकर रजवाड़ा की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि फाइनेंसकर्मी द्वारा आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.