कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- पिपरी थाने के मनौरी विद्युत उपकेंद्र के समीप बंदरहाई बाग में मंगलवार भोर बाइक सवार बदमाशों ने समाचार पत्र विक्रेता से रुपये और मोबाइल लूट लिए। बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। चरवा थाने के रतगहां गांव निवासी जगजीवन प्रसाद गुप्ता समाचार पत्र विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार भोर वह समाचार पत्र वितरण के लिए साइकिल से पूरामुफ्ती जा रहे थे। मनौरी विद्युत उपकेंद्र के समीप बंदरहाई बाग में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए तमंचा तान दिया। जेब में रखे सात सौ रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह घटना की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हि...