भागलपुर, जनवरी 20 -- पीरपैंती थाना पुलिस को 18 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि आपसी विवाद में एक व्यक्ति (जो शिक्षक भी है) की हत्या की सुपारी एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये में कुछ बदमाशों को दी है। सूचना मिलते ही इसका सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर एसडीपीओ कहलगांव-2 पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। इसकी जानकारी पीरपैंती थाना में एसडीपीओ कहलगांव-2 पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। अधिकारियों ने बताया कि गठित टीम द्वारा प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत आसूचना संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस साजिश को नाकाम किया गया। दो बदमाशों सत्यम कुमार एवं कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.