मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिक्षा मित्र व उसके पति पर जानलेवा हमला कर नगदी व मोबाइल लूट लिया। बदमाश शिक्षा मित्र को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। पीडित की ओर से पीडित ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मेरठ के गंगानगर निवासी अनुज पुत्र रामपाल अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ जमुना विहार खतौली में किराए के मकान में रहता है। प्रियंका चौधरी रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नंगली के प्राथमिक विधालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की सुबह अनुज स्कूटी से अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए फुलत रोड से होते हुए स्कूल जाने के लिए निकला। नेशनल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.