मधुबनी, फरवरी 21 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के फटकी कुटी गांव के पास सुनसान जगह पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारपीट कर बाइक एवं मोबाइल छीन लिया। यह घटना शुक्रवार रात ग्यारह बजे फटकी कुटी चौक से लक्ष्मीपुर चौक की तरफ आने वाली सड़क पर करीब एक किलोमीटर आगे फटकी छोटी पुलिया के पास घटित हुई। पीड़ित बाइक सवार युवक भेजा थाना के द्वालख गांव के सुदेश्वर बढ़ई बताये गए हैं। वह अपनी मां के साथ बाइक से दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाने के कुमरौल गांव से फटकी कुटी गांव होकर अपना गांव द्वालख जा रहे थे। इस संबंध में पीड़ित भेजा थाना क्षेत्र के द्वालख गांव निवासी सुदेश्वर बढ़ई ने शनिवार को मधेपुर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे दरभंगा जिला के कुमरौल गांव से अपनी मां के साथ बाइक से घर वापस आ रहा था। इसी क्रम में जैसे ही...