बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव के पास शुक्रवार को बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी नीतीश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि वह फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में युवकों को दौड़ का प्रशिक्षण देते हैं। शुक्रवार की शाम ट्रेनिंग के दौरान दो युवक वहां पहुंचे। वहां से हटने के लिए कहने पर एक युवक ने उन्हें चाकू मार दिया और भाग निकला। साथियों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...