मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाने के बनकट गांव स्थित नहर पुल के समीप रविवार की देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर नकद पांच हजार, मोबाइल और बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद नहर के रास्ते बरुराज की तरफ भाग गए। एक बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। गोली युवक के बाएं बाहं में लगी है, जो आर-पार हो गई। खून से लथपथ मोतीपुर थाना क्षेत्र के बगही मालिकाना निवासी सुरेश महतो के पुत्र बृजेश कुमार ने एक व्यक्ति के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी बृजेश ने सीएचसी में पुलिस को बताया कि साहेबगंज स्थित रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में बनकट नहर पुल...