मेरठ, जून 25 -- यूपी के मेरठ में जंगल में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक को पीछे कमर पर गोली मारी, जो सीने को चीरते हुए बाहर निकल गई। युवक की लाश बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन कराई गई और इस दौरान लाश के नीचे ही तमंचा बरामद हो गया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया। युवती के पिता और भाई को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस फिलहाल प्रकरण की जांच में लगी है। अम्हैड़ा का रहने वाला 21 वर्षीय हर्ष कैटरिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह हर्ष काम पर गया था और शाम को छह बजे वापस घर आया। शाम करीब सात बजे हर्ष के पास किसी का कॉल आया और वह घर से निकल गया। इसके बाद पूरी रात वह घर नहीं आया। बुधवार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.