नोएडा, फरवरी 17 -- नोएडा। अलग-अलग थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला समेत दो का मोबाइल झपट लिया। पीड़ितों ने संबंधित थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सेक्टर-24 थाने में दी शिकायत में सेक्टर 79 निवासी यासिर फराज ने बताया कि 12 फरवरी को वह सेक्टर 36 स्थित भूटानी सिटी माल के सामने से गुजर रहे थे। किसी परिचित का फोन आने पर बात करते हुए चलने लगे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और यासिर का मोबाइल झपट ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए, लेकिन तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं सेक्टर-20 थाने में दी शिकायत में दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी निकिता तिवारी ने बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में काम करती हैं। बीते माह 28 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.