मधेपुरा, जुलाई 27 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेखौफ बदमाशों ने बारात जा रहे एक युवक को आग्नेयास्त्र का भय दिखा कर उसकी बाइक लूट ली। लूट का विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। पीड़ित बाइक चालक संतोष ऋषिदेव बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रहटा चौमुख गांव का वाला है। उसने बताया कि मोहनपुर रहटा चौमुख वार्ड 7 से पोखराम के लिए बारात रवाना हुई थी। वह भी अपनी बाइक (बीआर 43 एडी 7889) से बारात में जा रहा था। बारात में शामिल तीन बाइक उससे आगे जा रहा था। संयोगवश तीनों बाइक आगे निकल गया। इसी बीच अरार थाना क्षेत्र के कल्याणपट्टी नहर मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा कर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया। बाइक रोकते ही लूटपाट पर उतारू हो गया। विरोध करने पर गालीगलौज के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.