गाजीपुर, मई 13 -- मरदह। मरदह थाना के भोजापुर स्थित नहर पर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक की बाइक रोककर लाठी और डंडे से पिटाई कर दिया। बाइक भी छीनने का प्रयास किए। असफल होने पर भाग निकले। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी अनिल राजभर और चचेरे भाई अरविंद राजभर के साथ मऊ से सामान खरीद कर घर लौट रहे थे। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने इन्हें रोका। लाठी- डंडे से प्रहार करने लगे। बाइक छीनने का प्रयास किए। लेकिन असफल होने पर भाग निकले। दोनों घायलों का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया। अरविंद राजभर ने अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...