जमुई, मार्च 20 -- जमुई। निज संवाददाता ख़ैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव के पास बुधवार की देर रात बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी परिजन को हुई उंसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया गया। घायल युवक की पहचान सिंगारीटांड़ गांव निवासी मन्नू साव के पुत्र उत्तम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक बाइक से बल्लोपुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आए बदमाशों ने टॉर्च जलाकर उनकी बाइक को रुकवाया और फिर उसे हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी। युवक के साथ मारपीट क्यों की गई है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। युवक भी कुछ बताने से परहेज कर रहा है और परिजन भी कुछ जानकारी देने में असमर्थ है। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.