जहानाबाद, जनवरी 28 -- कुर्था , निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड क्षेत्र के कैथा लोदीपुर गांव के विनोद कुमार की मोटरसाइकिल को उच्चकों ने चुरा लिया। दूसरे दिन नदौरा लोदीपुर के बधार मे उसको जला कर राख कर दिया। इस सम्बन्ध में गाड़ी मालिक विनोद कुमार के द्वारा मानिकपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि 26 जनवरी की रात करीब 9 बजे अपनी गाड़ी को घर के सामने खड़ी की थी। दूसरे दिन सुबह देखा कि गाड़ी नहीं है। समझा कि कोई काम से गाड़ी को कहीं ले गया होगा। जब दोपहर तक गाड़ी नहीं पहुंची तो खोजबीन करने लगा। दूसरे दिन 27 जनवरी को गाड़ी को नदौरा लोदीपुर के बधार में आग से जला हुआ पाया गया। गाड़ी के कागजात आदि से मिलान किया तो मेरी ही गाड़ी थी। कुर्था थाना की पुलिस गाड़ी को अपने साथ कुर्था ले गयी है। मुझे शक है कि गांव के बदमाश युव...