किशनगंज, जनवरी 14 -- किशनगंज। किशनगंज प्रखंड के पिछला पंचायत के पतलवा के पास बिहार - बंगाल सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने दो फाइनेंस कर्मी से 2 लाख 87 हजार 500 रुपए छीन लिया। घटना सोमवार देर शाम की है। फाइनेंस बैंक के कर्मी पूर्णिया बी. कोठी निवासी अनिल कुमार के आवेदन पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि फाइनेंस कर्मी से रुपए छीनने की बात सामने आई है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे बालुगंज ब्रांच कटिहार में कार्यरत है। फाइनेंस कर्मी अनिल सोमवार को अपने एक अन्य कर्मी पूर्णिया निवासी सुशांत कुमार के साथ रूपये कलेक्शन के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.