गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद और इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लोगों से मोबाइल छीन लिए। लाजपतनगर निवासी आलोक तिवारी ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को दोपहर के समय वह शनि चौक से अपनी घर जी ब्लॉक जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। उधर, विंडसर पार्क वैभव खंड निवासी अंकित गुप्ता का कहना है कि 19 जनवरी को वह वैभव पार्क के पास खड़े थे। इसी दौरान दो बाइक सवार उनसे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.