बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- राजगीर के यूथ हॉस्टल के पीछे हुई घटना मासूम बच्ची झुलसी, हजारों का नुकसान फोटो : राजगीर आग-राजगीर में गुरुवार को अपने जले हुए सामानों को देखता पीड़ित परिवार। राजगीर, निज संवाददाता। शहर के यूथ हॉस्टल के पीछे बुधवार की रात दो झोपड़ियों में आग लग गयी। झोपड़ी में सो रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। एक मासूम बच्ची मामूली रूप से झुलस गयी है। पीड़ित परिवार को हजारों का नुकसान हुआ। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सभी सामान राख हो चुके थे। पीड़ितों ने बदमाशों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित छोटी छौनी हनुमान मंदिर के पूजारी वासुदेव दास, पत्नी लीला देवी, वृद्ध दंपती रामचंद्र चौधरी व लक्ष्मी देवी ने बताया कि रात को करीब 12 बजे झोपड़ी के बाहर से आहट आ रही थी। नींद खुली तो झोपड़ी...