बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के उमा महेश्वर महाविद्यालय भोगीपुर तिराहे पर दो बाइक सवार बदमाशों ने किशोर को मारपीट कर उसकी जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए। बदमाश घटना को अंजाम देकर इंटर कॉलेज गेट के सामने से भोगीपुर गांव होते हुए संतकबीरनगर की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही अधिकारी सक्रिय हो गए। एडिशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय व थानाध्यक्ष सुनील गौड़ मयफोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस टीम विद्यालय गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार नौना गांव निवासी आकाश मौर्य पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.