मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- गांव भैसरहेडी में बदमाशों ने टयूबवेलों पर धावा बोल दिया। आधा दर्जन टयूबवेलों का ताला तोड़कर बदमाश विद्युत मोटर, स्टार्ट आदि लाखों का सामान चोरी कर ले गए। जिससे किसानों में रोष है। क्षेत्र के गांव भैसरहेडी के जंगल में स्थित किसान असजद पुत्र अरसद की टयूबवैल पर बुधवार की देर रात में अज्ञात बदमाश ताला तोडकर अंदर घुस गए और वहां से विद्युत मोटर, केबिल, स्टार्ट, कट आउट आदि सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने किसान तनवीर पुत्र इलियास, सलमान पुत्र इकबाल, अमीर आलम पुत्र हयात, अतीकुर्रहमान पुत्र हुसैन अहमद व जानमोहम्मद पुत्र अब्बास की टयूबवेलों से भी मोटर, केबिल व स्टार्ट आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह को ही किसानों को चोरी की जानकारी मिली। वहां पर किसानों की भीड एकत्र हो गई। किसानों ने पुलिस से शिकायत की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.