हाथरस, जनवरी 2 -- सादाबाद। थाना सादाबाद क्षेत्र में मंगलवार देर शाम टैक्सी चालक के साथ लूट की घटना सामने आई है। चार अज्ञात बदमाश सवारी बनकर टैक्सी में बैठे और चालक को बहाने से उतारकर उसकी टैक्सी छीनकर फरार हो गए। त्रिलोकपुर रामघाट बुलंदशहर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हिम्मत सिंह ने बताया कि वह अपनी टैक्सी से अतरौली कस्बे से बुकिंग छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेड़ी बगिया, आगरा के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी रोकी। 100 रुपये में सवारी तय होने पर चालक ने चारों को टैक्सी में बैठा लिया। टैक्सी बरोस टोल पार करने के बाद चक्रेसरी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी एक सवारी ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली। जैसे ही चालक नीचे उतरा, चारों बदमाशों ने मिलकर उसे बाहर कर दिया और टैक्सी की चाबी छीनकर गाड़ी लेकर सादाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.