धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। शहर में बाइक सवार चेन छिनतई गिरोह सक्रिय है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। धनबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार घंटे में तीन महिलाओं से चेन छिनतई कर ली गई, जबकि गुरुवार की रात गोल्फ ग्राउंड के पास एक महिला से बदमाशों ने चेन झपट ली। पीड़ितों ने धनबाद थाने में शिकायत की। आठ लेन सड़क के बिनोद बिहारी चौक पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे सब्जी खरीदने गई बीसीसीएल के रिटायर कर्मी धीरेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी मंजू कुमारी से चेन छिनतई कर ली गई। बाइक सवार दो लोग आकर रुके। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाती पीछे बैठे युवक ने गले से चेन झपट ली। फिर भूली की ओर भाग गए। धैया के मेन रोड में चेन छिनतई: धैया के धीरेंद्रपुरम निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी रमा सिंह से बाइक सवार उचक्को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.