देवरिया, जनवरी 1 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया से घर के लिए दोस्त के साथ लौट रहे युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। मामले में युवक ने सुरौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुरौली थाना क्षेत्र के कोइगढ़हां निवासी विपिन यादव पुत्र रघुवर यादव ने सुरौली पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि सोमवार को वह अपने गांव के दोस्त जितेंद्र के साथ स्कूटी से गांव लौट रहा था। अभी वह सुरौली थाना क्षेत्र के चखनी मोड़ पर पहुंचा था, तभी पीछे से तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने सुरौली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...