हाजीपुर, फरवरी 5 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी गांव के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक सदर थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अंकित कुमार बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में घायल युवक की मां सुनीता देवी ने सदर अस्पताल में मीडिया को बताया कि मेरे घर पर कई महीने पूर्व फायरिंग एवं मारपीट की घटना बदमाशों के द्वारा किया गया था। इस संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी ग...