रांची, अप्रैल 7 -- रांची। डॉ फतेउल्लाह रोड के रहनेवाले यासिर अरफात ने मो शाहीद, अलियान, बिरू, रिंकू, फिरोज, सोनू, अफरीदी, तनवीर और सिकंदर के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यासिर ने आवेदन में कहा कि वह शुक्रवार की रात अपने घर पर था। इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर पर हमला कर दिया। उनके घर पर पथराव करने लगे। इसी दौरान वह घर से बाहर निकले तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बुरी तरह से पीटा। उनके पॉकेट से बीस हजार रुपए व घड़ी छीनकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.