बेगुसराय, जनवरी 19 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सातवें आसमान पर नजर आ रहा है जहां बेखौफ अपराधियों ने रविवार की रात घर में घुसकर सो रहे एक किसान की पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया वार्ड नंबर-22 स्थित सोनार टोली की बताई गई है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय कृष्णनंदन यादव के रूप में की गई है जो पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार की रात कृष्णनंदन यादव अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधी घर में घुसे और सोए अवस्था में ही उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज काफी हल्की थी जिससे शुरुआत में किसी को भनक नहीं लगी। गोली चलने की हल्की आवाज से पत्नी की...