मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मुफस्सिल थानान्तर्गत शंकरपुर दियारा में शनिवार की सुबह शंकरपुर मिल्की निवासी मुकेश यादव के साथ शराब का धंधा करने वाले स्थानीय कुछ बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में मुकेश के पास से मोबाइल व नगद 85 सौ रुपया लूट कर फरार हो गए। बाद में किसान के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मुकेश ने बताया कि दियारा स्थित खेत से लौटने के दौरान शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे गांव के कन्हैया कुमार, नीतीश, सन्नी, पीयूष, सोनू, शिवम सहित अन्य ने उसे रोकते हुए कहा कि बड़ा पुलिस को सूचना देने वाला बनता है। तुम्हारे कहने पर ही पुलिस तीन बार शराब की खेप पकड़ चुकी है। ढाई लाख का नुकसान हो चुका है, इसका भरपाई कौन करेगा। यह कहते हुए सभी ने लाठी डंडा से पीट कर उसे जख्मी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.