नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, व. सं.। सफदरजंग एंक्लेव इलाके में 9 दिसंबर की देर रात बदमाशों ने सड़क पर खड़ी एक कार में आग लगा दी। दो युवक संदिग्ध पदार्थ डालकर कार में आग लगाकर फरार हो गए। कार जलती देख मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित 34 वर्षीय अधिवक्ता रोहित डडवाल परिवार के साथ हुमायूंपुर गांव में रहते हैं। रोहित ने बताया कि वह रात में काम से लौटकर कार घर के बाहर खड़ी कर ऊपर चले गए थे। रात करीब 1.15 बजे उन्हें कार में आग लगने की जानकारी मिली। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में दोनों आरोपी पहले इलाके की रेकी करते, फिर शीशा तोड़कर कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालते नजर आ रहे हैं। सफदरजंग ...