नवादा, दिसम्बर 13 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में हथियारबंद बदमाशों ने कट्टा भिड़ाकर सरेआम एक महिला का पर्स लूट लिया। घटना गुरुवार की रात करीब 09 बजे शहर के राजेन्द्र नगर मोहल्ले में स्थित शिवमंदिर के समीप की बतायी जाती है। घटना के वक्त महिला पैदल अपने घर जा रही थी। इसी बीच दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे उसका पर्स व मोबाइल मांगा। महिला द्वारा विरोध करने पर बदमाशों में से एक ने उसकी कनपटी पर कट्टा भिड़ा दिया और उससे जबरन उसका पर्स ले लिया। महिला द्वारा शोर मचाने व पीछा करने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ता पार्वती कुमारी राजेन्द्र नगर के प्रमोद यादव की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.