जहानाबाद, फरवरी 9 -- घोसी, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के गंधार मठ गांव के रहने वाले दो छोटे व्यवसाई को बदमाशों ने निशाना बनाया है। जिसमें एक मुर्गा फार्म के दुकानदार को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। उसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के संदर्भ में पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह शाहपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर मुर्गा फार्म का दुकान चला रहा था। इसी बीच जीतुआबिगहा गांव के चार मनचले लड़के लोहे के पंजे एवं लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार के द्वारा एससी- एसटी थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। वहीं एक अन्य घटना में बदमाशों ने गंधार मठ निवासी ऑटो चालक जितेन्द्र दास को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ बहन के गांव कोरमा जा रहा था। और इसी बीच बदमाशो...