मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिशनपुर बघनगरी गांव में गुरुवार दोपहर स्कॉर्पियो सवार अपहर्ताओं ने मो. अली (8) को मुंह दबाकर उठा लिया। बदमाशों ने घर से करीब दो किलोमीटर दूर हाईवे पर गाड़ी रोकी और उतरकर मोबाइल पर बात करने लगे। इस बीच मौका पाकर अली गाड़ी से उतरकर शोर मचाते हुए भागा। खुद को घिरते देख बदमाश स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। अली ने पुलिस और ग्रामीणों को बताया कि स्कॉर्पियो में कई और बच्चे थे। सूचना पर सकरा थाने की पुलिस ने काली स्कॉर्पियो का सुराग लगाने के लिए इलाके में जगह-जगह सीसीटीवी खंगाला। पुलिस अली के बयान की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चे के बयान में विरोधाभास है। प्रशिक्षु डीएसपी सह सकरा थानेदार शिवानी श्रेष्ठा दलबल के साथ विशुनपुर बघनगरी गांव पहुंचीं। उन्होंने अली, उसकी मां और दादा-दाद...