अररिया, दिसम्बर 12 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र स्थित भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित बहियार में मवेशी चरा रहे 60 वर्षीय पशुपालक की अज्ञात बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर भैंस लूटकर चले गये। लेकिन शाम में गंभीर रूप से घायल वृद्ध पशुपालक की मौत हो गयी। मारपीट की घटना गुरूवार की अहले सुबह हुई जबकि मौत गुरूवार शाम में हुई। मृतक उपेंद्र हैब्रम भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या चार का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह उपेंद्र हैब्रम की गुरुवार की अहले सुबह अपने दो भैंस को लेकर घर से पश्चिम बहियार में चराने के लिए गया था। इस दौरान बदमाशों ने उसकी दोनों भैंस छीन ली और विरोध करने पर चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया। मृतक उपेंद्र हेंब्रम के भाभो व छोटे भाई राम नारायण हेंब्रम की पत्नी सूरज मुनि देवी ने बताया कि उपेंद्र ...